DC vs PBKS, IPL 2026 Live Score: रोमांचक मोड़ पर दिल्ली-पंजाब मुकाबला, यहां जानें अपडेट्स

Delhi Capitals vs Punjab Kings IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 में अपनी लय खोजने के लिए जूझ रही दिल्ली ये मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन सामने होगी अब तक अजेय पंजाब किंग्स. सीजन की शुरुआत दो जीत से करने वाली दिल्ली ने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं.

Advertisement
केएल राहुल के शतक के चलते दिल्ली ने बनाए 264 रन (Photo: ITG) केएल राहुल के शतक के चलते दिल्ली ने बनाए 264 रन (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. केएल राहुल के तूफानी 152 रनों की पारी के दम पर दिल्ली ने 264 रन बनाए हैं. अब पंजाब की बल्लेबाजी चल रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Advertisement

ऐसे चल रही है पंजाब की बैटिंग

265 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद शानदार रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 7वें ओवर में जब प्रियांश का विकेट गिरा तो पंजाब का स्कोर 126 रन हो गया था. प्रियांश ने 17 गेंद में 43 रन बनाए. लेकिन दूसरी तरफ प्रभसिनरन का तूफान जारी रहा. इसके बाद 8वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह अपना विकेट गंवा बैठे. प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 26 गेंद में 76 रन आए.  अपनी पारी में प्रभसिमरन सिंह ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए.

इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर के बीच 56 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में नेहाल अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 25 रन बनाए.

दिल्ली की बैटिंग में केएल राहुल का तूफान

Advertisement

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया.

नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए. अपनी पारी में नीतीश राणा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे. केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े. 

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11ःप्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

आईपीएल 2026 में अपनी लय खोजने के लिए जूझ रही दिल्ली ये मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन सामने होगी अब तक अजेय पंजाब किंग्स. सीजन की शुरुआत दो जीत से करने वाली दिल्ली ने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं. टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है.

Advertisement

दिल्ली की बल्लेबाजी में निरंतरता अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है. केएल राहुल ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी है, लेकिन Pathum Nissanka का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. नंबर-3 की पहेली अब तक सुलझी नहीं है, जहां टीम तीन बल्लेबाज आजमा चुकी है और औसत सिर्फ 14.66 का है. नीतीश राणा को ड्रॉप भी किया गया, लेकिन वापसी पर उन्होंने अर्धशतक जड़कर जवाब दिया. 

दूसरी तरफ पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है. 6 मैचों में 11 अंक के साथ वे टॉप पर काबिज हैं. उनकी बल्लेबाजी ने कई बार 200+ लक्ष्य आसानी से हासिल किए हैं और बड़ा स्कोर बनाकर बचाया भी है. Arshdeep Singh की फॉर्म में वापसी ने गेंदबाजी को और मजबूत किया है, जबकि Shashank Singh जैसे खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे हैं.

हेड-टू-हेड:
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर हैं. दिल्ली में भी 6-6 का रिकॉर्ड है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement