नशे में टल्ली क्रिकेटर डेव‍िड वॉर्नर ग‍िरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइव‍िंग पड़ी भारी, पुल‍िस ने ऐसे दबोचा

ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेव‍िड वॉर्नर को सिडनी में ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उनका अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से लगभग दोगुना पाया गया. पुलिस ने उन्हें टेस्ट के बाद हिरासत में लिया. हालांकि वह PSL खेलने पाकिस्तान लौट चुके हैं, लेकिन मई में कोर्ट में पेश होना होगा.

Advertisement
डेव‍िड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की कप्तानी की थी (Photo: AFP) डेव‍िड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की कप्तानी की थी (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेव‍िड वॉर्नर (David Warner) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सिडनी के मारौब्रा इलाके में उन्हें ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्नर रविवार देर रात अपनी कार चला रहे थे, तभी पुलिस द्वारा लगाए गए रैंडम ब्रेथ टेस्ट में वह फेल हो गए.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के बयान के अनुसार, वार्नर ने टेस्टिंग साइट से पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी. इसके बाद ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने उनके पास पहुंचकर जांच की. शुरुआती टेस्ट में ही शराब की मौजूदगी की पुष्टि हो गई.

Advertisement

इसके बाद वार्नर को गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी है. इस मामले में अब उन्हें मई महीने में अदालत में पेश होना होगा.

- 5 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड, मारौब्रा पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग चल रही थी. एक वैन टेस्टिंग साइट से पहले रुक गई. अधिकारियों ने ड्राइवर की जांच की, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट आया. 

गौरतलब है कि वार्नर इंटरनेशन क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले चुके हैं और अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक चार हफ्ते पहले अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था.

यह फैसला उस समय आया था जब वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे थे. वार्नर पहले ही साफ कर चुके थे कि वह 2024 के बाद वनडे क्रिकेट को आगे नहीं बढ़ाएंगे और केवल टी20 लीग्स पर ध्यान देंगे.

Advertisement

फिलहाल  वार्नर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए लौट चुके हैं, लेकिन कानूनी पचड़े से बचना उनके लिए आसान नहीं होगा. अब सभी की नजर मई में होने वाली उनकी कोर्ट पेशी पर टिकी है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »