CSK का बड़ा दांव! MI का 5/5 वाला हीरो अब धोनी के साथ, आयुष म्हात्रे की जगह एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है. म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. मधवाल, जो पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं, 17 मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं और CSK के पेस अटैक को मजबूती देंगे.

Advertisement
आकाश मधवाल (दाएं) अब चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए द‍िखेंगे (Photo: PTI) आकाश मधवाल (दाएं) अब चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए द‍िखेंगे (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

CSK sign Akash Madhwal as a replacement for Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच बड़ा बदलाव करते हुए चोटिल युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को बाकी सीजन के लिए टीम में शामिल किया है.

हाल ही में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. उन्होंने सीजन की अच्छी शुरुआत की थी और 6 मैचों में दो अर्धशतक जड़े थे. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

Advertisement

CSK ने इस झटके के बाद तुरंत एक अनुभवी विकल्प आकाश मधवाल पर दांव लगाया है. जो पहले मुंबई इंडियंस (2023-24) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं, IPL में अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

मधवाल के नाम IPL के 17 मैचों में 23 विकेट दर्ज हैं. खासतौर पर 2023 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका 5/5 का प्रदर्शन आज भी फैन्स को याद है, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. यह IPL प्लेऑफ में किसी गेंदबाज का पहला फाइव विकेट हॉल था. इसी के साथ उन्होंने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

2024 में उन्होंने मुंबई के लिए 5 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए और उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इसके बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया. 2025 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया. IPL 2023 में मधवाल ने 8 मैच में 14 विकेट लिए.

Advertisement

32 साल के मधवाल को CSK ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह अपने अनुभव और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट स्किल्स से पेस अटैक को मजबूती देंगे. टूर्नामेंट के इस अहम मोड़ पर यह बदलाव CSK के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जहां टीम प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

कौन हैं आकाश मधवाल 
उत्तराखंड के आकाश मधवाल IPL 2021 के दूसरे हिस्से में RCB के नेट बॉलर थे, लेकिन उन्हें मेन टीम में मौका नहीं मिला. इसके बाद IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सूर्यकुमार यादव की चोट के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया.
2022-23 घरेलू सीजन से पहले उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड का कप्तान बनाया गया. IPL में असली मौका 2023 में मिला, जब मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर चोटिल थे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement