क्रिकेट जगत ने टोनी कोजियर को दी श्रद्धांजलि

माइकल होल्डिंग से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक क्रिकेट जगत ने वेस्टइंडीज के मशहूर कमेंटेटर टोनी कोजियर के निधन पर शोक जताया है. कोजियर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को 75 बरस की उम्र में निधन हो गया.

Advertisement
क्रिकेट के इन्साइक्लोपीडीया थे टोनी कोजियर क्रिकेट के इन्साइक्लोपीडीया थे टोनी कोजियर

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

माइकल होल्डिंग से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक क्रिकेट जगत ने वेस्टइंडीज के मशहूर कमेंटेटर टोनी कोजियर के निधन पर शोक जताया है. कोजियर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को 75 बरस की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 1962 के बाद से वेस्टइंडीज की सारी सीरीज कवर की और सबसे सम्मानित क्रिकेट लेखकों, प्रसारकों और इतिहासकारों में से एक थे. वह गले और पैरों में संक्रमण के कारण तीन मई को अस्पताल में भर्ती हुए थे.

Advertisement

टोनी कोजियर के निधन पर के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने कहा, ‘यह काफी दुखद दिन है. सिर्फ वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि टोनी के पूरे परिवार के लिए.’

वेस्टइंडीज के मौजूदा स्टार हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्रिकेट के लिए कितना दुखद दिन है, खासकर वेस्टइंडीज क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए. आरआईपी मिस्टर कोजियर. आपको हम कभी भुला नहीं सकेंगे.’

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा, क्रिकेट के लिए दुखद दिन. खासकर वेस्टइंडीज क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए. आरआईपी मिस्टर कोजियर. आपको हम कभी भुला नहीं सकेंगे.’

वेस्टइंडीज को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले डेरेन सैमी ने कहा, ‘टोनी कोजियर के परिवार को मित्रों के प्रति संवेदना. उनकी आवाज हमेशा मेरे जेहन में गूंजती रहेगी.’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘टोनी कोजियर मेरे लिए आप आन एयर शैंपेन थे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »