कोरोना वायरस: खेल मंत्री की खिलाड़ियों को सलाह, लोगों से हाथ मत मिलाओ

खेल मंत्री ने कोरोना वायरस के चलते खिलाड़ियों को चेताया और सलाह देते हुए कहा कि उन्हें लोगों से मिलते समय हाथ मिलाने और करीबी संपर्क से बचना चाहिए.

Advertisement
Sports Minister Kiren Rijiju Sports Minister Kiren Rijiju

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते गुरूवार को देश के खिलाड़ियों को चेताया और ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें लोगों से मिलते समय हाथ मिलाने और करीबी संपर्क से बचना चाहिए.

रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘मैं अपने खिलाड़ियों और आम नागरिकों को भी लोगों से मिलते समय सतर्क रहने की सलाह दूंगा. कभी कभार हाथ मिलाना या गले लगाना बिलकुल जरूरी नहीं होता.’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने पारपंरिक अभिवादन के तरीके जैसे नमस्ते, सलाम, जय हिंद और कई अन्य स्थानीय शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं.’

Advertisement

सरकार पहले ही कह चुकी है कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखना चाहिए और उसने राष्ट्रीय खेल महासंघों को कहा है कि कोरोना वायरस के चलते उन्हें खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में भाग लेने और ट्रेनिंग कार्यक्रम की योजना बनाने में सतर्कता बरतनी चाहिए.

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 90,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं.

बता दें कि कोरोनो वायरस के बढ़ते खतरे के कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक स्थागित हो गई, जिसमें एशिया कप-2020 के स्थल पर फैसला लिया जाना था. अब इसके मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है.

इस बैठक में एक बार फिर चर्चा इसी साल टी-20 प्रारूप में होने वाले एशिया कप पर ही होगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कि बैठक स्थागित हो गई है, लेकिन स्थिति अभी भी वही है क्योंकि इसे लेकर पीसीबी चिंतित है और इस पर फैसला सिर्फ एसीसी ही ले सकती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »