ICC और इंग्लिश बोर्ड से भिड़ गए बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद पर दो शब्दों में दिया तीखा जवाब

बेन स्टोक्स पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में व्यक्तिगत तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गुंजाइश बेहद कम मानी जा रही है. हालांकि ईसीबी पर किसी तरह की कार्रवाई होगी या चेतावनी देकर मामला खत्म कर दिया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Advertisement
बेन स्टोक्स ने नॉटिंघम में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. (Photo: Getty) बेन स्टोक्स ने नॉटिंघम में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास के ऐलान से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स के रिटायरमेंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसे लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) सवालों के घेरे में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मामले में प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) के नियमों के उल्लंघन को लेकर ईसीबी को पत्र भेजा है.

Advertisement

अब इस पूरे विवाद पर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया के जरिए सिर्फ दो शब्दों में प्रतिक्रिया दी है. उनका जवाब तेजी से वायरल हो रहा है. स्टोक्स ने लिखा- Sack him (उसे बर्खास्त करो). उनकी इस प्रतिक्रिया को आईसीसी और ईसीबी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है. स्टोक्स के इस जवाब ने संन्यास के ऐलान से जुड़े विवाद को और गरमा दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. ईसीबी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें स्टोक्स ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ियों को संन्यास के फैसले की जानकारी देते दिखाई दिए. वीडियो को टेस्ट मैच खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया. इसे पीएमओए नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है.

Advertisement

पीएमओए नियमों के मुताबिक मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में रिकॉर्ड किए गए वीडियो और ऑडियो को लेकर सख्त नियम हैं. नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्ड किए गए किसी भी वीडियो में ऑडियो नहीं होना चाहिए और उसे मैच खत्म होने से पहले जारी नहीं किया जा सकता.

पीएमओए नियमों के आर्टिकल 2.2.11 के मुताबिक टीमों को यह सुनिश्चित करना होता है कि ड्रेसिंग रूम में वीडियो या ऑडियो फुटेज के प्रसारण के लिए कोई स्थायी या अस्थायी कैमरा अथवा अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण ना लगाया जाए. स्टोक्स के संन्यास की घोषणा वाला वीडियो ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्ड किया गया था और मैच खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. इसी वजह से ईसीबी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं.

बेन स्टोक्स ने 28 जून को नॉटिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.25 बजे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. स्टोक्स और उनके लंबे समय से एजेंट रहे नील फेयरब्रदर ने मिलकर इस रिटायरमेंट की योजना बनाई थी. हालांकि बीच मैच में अचानक संन्यास की घोषणा और फिर ड्रेसिंग रूम का वीडियो सामने आने से विवाद खड़ा हो गया.

आईसीसी की ओर से पत्र भेजे जाने के बावजूद ईसीबी ने अब तक इस मामले में जवाब नहीं दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस कथित नियम उल्लंघन को लेकर क्या कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »