IND vs ENG Test: इंडिया के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं कप्तान स्टोक्स

इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में पिछले साल शुरू हुई पांच टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. आखिरी टेस्ट एक जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा...

Advertisement
Ben Stokes (Getty) Ben Stokes (Getty)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 21 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST
  • इंडिया vs इंग्लैंड 5 टेस्ट मैचों की सीरीज
  • सीरीज का आखिरी टेस्ट एक जुलाई से होगा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने ही घर में एक जुलाई से टीम इंडिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. इससे पहले इंग्लिश टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इस इकलौते टेस्ट मैच बाहर हो सकते हैं. 

दरअसल, इंग्लैंड टीम को 23 जुलाई से न्यूजीलैंड खिलाफ सीरीज का आखिरी यानी तीसरा टेस्ट मैच लीड्स में खेलना है. इसके लिए इंग्लिश टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है. मंगलवार को बेन स्टोक्स ने टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं की. 

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं स्टोक्स

इंग्लिश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेन स्टोक्स की तबीयत खराब है. ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड टीम को बगैर कप्तान के ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलना होगा. साथ ही अभी यह भी तय नहीं है कि बेन स्टोक्स टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं.

हालांकि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी यानी पांचवां टेस्ट एक जुलाई से बर्मिंघम में खेलना जाएगा. ऐसे में अभी स्टोक्स के पास करीब 9 दिन का समय है. फिलहाल, यह कन्फर्म नहीं है कि बेन स्टोक्स को कोरोना हुआ है या नहीं. उनकी पिछली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने शुरुआती दो टेस्ट जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में यदि बेन स्टोक्स तीसरा टेस्ट नहीं भी खेलते हैं, तब भी टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

Advertisement

एक साल से इंडिया-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज जारी

दरअसल, टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है. इसका आखिरी मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में होगा. बता दें कि यह सीरीज पिछले साल खेली गई थी. टीम इंडिया ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट मैचों में 2-1 की बढ़त बना ली थी. आखिरी टेस्ट मैच कोरोना मामलों के कारण नहीं हो सका था.

इस मैच को टाल दिया गया था, जो इस बार हो रहा है. यह इस सीरीज का निर्णायक टेस्ट है. यदि भारतीय टीम जीतती है, तो 3-1 से सीरीज जीत लेगी, मगर इंग्लैंड जीतती है, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »