करीब 3 साल बाद टेस्ट कप्तानी में लौटे बाबर आजम, नहीं चला बल्ला, बुरी तरह हुए फ्लॉप

बाबर आजम को लंबे समय बाद एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला. लेकिन वह इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास असर नहीं छोड़ सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.

Advertisement
बाबर आजम का नहीं चला बल्ला (PHOTO:PTI) बाबर आजम का नहीं चला बल्ला (PHOTO:PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर बाबर आजम संभालते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. लगभग तीन साल बाद कप्तानी में लौटने वाले बाबर आजम के बल्ले से फैन्स को रनों की उम्मीद थी. लेकिन बतौर कप्तान उनकी यह वापसी यादगार नहीं रही. शान मसूद की जगह दोबारा कप्तान बनाए गए बाबर आजम तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में बल्ले से दमखम नहीं दिखा सकें. 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बाबर आजम महज 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी 38 गेंदों की पारी के दौरान बाबर आजम अपनी लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 3 शानदार चौके भी जड़े. लेकिन जब वे बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तभी वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जयडेन सील्स की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. 

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके शतक का 4 साल लंबा इंतजार और बढ़ गया. बाबर का आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में आया था. बाबर भले ही जल्दी आउट हो गए, लेकिन पूर्व कप्तान शान मसूद और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने पाकिस्तानी पारी को मजबूती दी. 

पाकिस्तान ने बनाए इतने रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं. बाबर आजम की टीम अभी पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से अभी 112 रन पीछे है. पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद 137 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरी तरफ इमाम-उल-हक ने 102 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह शमार जोसेफ की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, कब और किसके खिलाफ खेलेंगे अगला मुकाबला? 

इमाम और मसूद के बीच 155 रनों की साझेदारी

इससे पहले युवा सलामी बल्लेबाज अजान ओवैस बिना खाता खोले केमार रोच की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे. पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद इमाम और मसूद के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की मजबूत साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने शुरुआती झटके से पाकिस्तान को निकालने का काम किया.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर? वैभव सूर्यवंशी की होगी वनडे में एंट्री! दिग्गज ने उठाई मांग 

311 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए. विंडीज की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप ने 92 रन और कावेम हॉज ने 84 रनों का अहम योगदान दिया. पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 50 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट हासिल किए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »