12 छक्के, 5 चौके... अफगानी क्रिकेटर अजमतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, पलट गया पूरा मैच

अजमतुल्लाह उमरजई ने तूफानी शतक जड़कर मैच का रुख बदल दिया. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. अब आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के पास जीत के साथ विदाई लेने का मौका होगा.

Advertisement
अजमतुल्लाह उमरजई का तूफानी शतक, जिम्बाब्वे पस्त. (Photo: AFP) अजमतुल्लाह उमरजई का तूफानी शतक, जिम्बाब्वे पस्त. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • शारजाह,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 19 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही उसने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. 29 अक्टूबर (गुरुवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अजमतुल्लाह उमरजई ने ऐसी पारी खेली, जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने महज 50 गेंदों पर 116 रन ठोककर अफगानिस्तान को मुश्किल से निकालते हुए बड़े स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी शतक लगाया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाफी रही.

Advertisement

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. टीम ने 3.2 ओवर में महज 5 रनों के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए. रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम और शाहिदुल्लाह बिना खाता खोले लौट गए, जबकि कप्तान इब्राहिम जादरान सिर्फ एक रन बना सके.

इजाज ने भी जड़ी फिफ्टी
यहां से अजमतुल्लाह उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने मोर्चा संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी कर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उमरजई ने अपनी शतकीय पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 44 बॉल पर ही अपना शतक पूरा कर लिया.

दूसरी ओर, इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे.आखिरी ओवरों में राशिद खान ने भी तेज रन जुटाए. उन्होंने केवल छह गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 25 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल रहे. इस तरह अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

Advertisement

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और नौ छक्के शामिल रहे. तफाद्जवा त्सिगा ने 23 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर उनका साथ दिया. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 22 और इनोसेंट काइया ने 25 रन जोड़े.

हालांकि, जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई. अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 34 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि फरीद अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »