स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए पंड्या, BCCI ने कहा- पीठ में गंभीर चोट

भारत और पाकिस्तान के बाच दुबई में हाई वोल्टेज मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या को मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.

Advertisement
स्ट्रेचर पर पंड्या स्ट्रेचर पर पंड्या

विश्व मोहन मिश्र

  • दुबई,
  • 19 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप चरण के मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. उन्हें पीठ में चोट लगी है. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में घटी, जब यह ऑलराउंडर अपना पांचवां ओवर कर रहा था.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पंड्या को अपनी पांचवीं गेंद करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गए. इसके बाद वह उठ नहीं पाए और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.

Advertisement

बीसीसीआई ने थोड़ी देर बाद ट्वीट कर बताया कि पंड्या को पीठ के निचले हिस्से में गंभीर चोट है, हालांकि वह खड़े हो पा रहे हैं. पंड्या फिलहाल मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. उनकी जगह मैदान पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर मनीष पांडे को उतारा गया.

पंड्या ने 4.5 ओवरों में 24 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी गेंद पर शोएब मलिक का कैच छोड़ा था, तब मलिक 32 रन पर खेल रहे थे.

दरअसल, पंड्या ने बाबर आजम को गेंद डाली, जिस पर कोई रन नहीं बना, प्वाइंट पर फील्डर मौजूद था. इस बीच पंड्या मैदान पर लेट गए, उस वक्त ऐसा लगा कि मांसपेशियों में खिंचाव के वजह से वह परेशान हैं. उन्हें इस हाल में देख पाकिस्तानी बल्लेबाज भी उनके करीब पहुंच गए. इस बीच भारत के फिजियो मैदान में पहुंचे. आखिरकार उन्हें स्ट्रेचर के सहारे बाहर ले जाया गया.

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.भारत ने हांगकांग को हराने वाली अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए शार्दिल ठाकुर और खलील अहमद की जगह जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया. पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »