विराट कोहली के साथ BCCI ने बुरा बर्ताव किया? बोर्ड के इस अधिकारी ने दी सफाई

विराट कोहली पिछले साल टी20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी. तब BCCI ने उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली और रोहित शर्मा को दोनों फॉर्मेट की कमान सौंप दी. फिर इसी साल के शुरुआत में साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी थी. इस बार भी रोहित को ही कमान सौंपी गई.

Advertisement
Virat Kohli (Twitter) Virat Kohli (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST
  • विराट कोहली ढाई साल से शतक नहीं लगा सके
  • आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली और रोहित शर्मा को दोनों फॉर्मेट की कमान सौंप दी.

यहां से फैन्स के बीच यह खबरें चलने लगीं कि भारतीय बोर्ड कोहली के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है. इस बात को बल तब मिला, जब इसी साल के शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी थी. इस बार भी रोहित को ही कमान सौंपी गई.

Advertisement

अब इन सभी मुद्दों पर भारतीय बोर्ड को कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सफाई देते हुए कुछ खुलासे किए हैं. धूमल ने कहा कि यह जो बातें चल रही हैं. यह गलत हैं. कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद ही किया था. हमने उनके फैसले का सम्मान किया. सेलेक्शन के भी सभी मामले सेलेक्टर्स ही देखते हैं. उन्हें स्वतंत्र रूप से फैसला लेने की छूट है.

'हम चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द फॉर्म में आएं'

अरुण धूमल ने खेल पत्रकार विमल कुमार से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा, विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है. वह बेहतरीन है. हम चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द फॉर्म में आएं. जहां तक टीम सेलेक्शन का सवाल है, तो हमने यह फैसले सेलेक्टर्स पर ही छोड़ दिया है. उनको ही फैसला करना है कि किसे बाहर करें किसे नहीं.'

Advertisement

'कप्तानी छोड़ने का फैसला शुद्ध रूप से कोहली का था'

उन्होंने कहा, 'जहां तक कप्तानी का भी सवाल है कि तो उसमें भी कोहली का भी फैसला रहा था. उन्होंने ही फैसला किया था कि अब मुझे कप्तानी नहीं करनी है. हो सकता है कि किसी को लगे कि वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दें, ये उनका मत है. मगर यहां कोहली कप्तानी छोड़ना चाहते थे. यह पूरी तरह से उनका ही फैसला था. हमने इसका सम्मान किया. उन्होंने क्रिकेट में काफी योगदान दिया है. हर क्रिकेट बोर्ड उनका सम्मान करता है. हम कोहली को मैदान पर एक्शन में देखना चाहते हैं.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »