VIDEO: फाइनल से पहले महिला टीम को तेंदुलकर के बेटे ने कराई नेट प्रैक्टिस

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णा मूर्ति जब नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहीं थीं, तो उस वक्त महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे.

Advertisement
वेदा कृष्णामूर्ति नेट बॉलिंग करते अर्जुन तेंदुलकर वेदा कृष्णामूर्ति नेट बॉलिंग करते अर्जुन तेंदुलकर

केशवानंद धर दुबे

  • लॉर्ड्स (इंग्लैंड),
  • 22 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले को जीतकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर होंगी. यह फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट के मक्का ‘द लॉर्ड्स’ में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम यह वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही तो इतिहास के सुनहरे पन्नों में उसका नाम दर्ज हो जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया लॉर्ड्स में जमकर प्रैक्टिस कर रही. इस दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णा मूर्ति जब नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहीं थीं, तो उस वक्त महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे.

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर महिला वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक एक दिन पहले वेदा कृष्णा मूर्ति को नेट बॉलर के रूप में उन्हें बोलिंग कर रहे थे. जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड की पुरुष टीम के बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं. इतना ही नहीं उनकी गेंदबाजी से इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोटिल तक हो गए थे.

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए अंडर-14 और अंडर-16 खेल चुके हैं. वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. सचिन का परिवार अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए लंदन जाते हैं. तो वहीं लॉर्ड्स मैदान के पास ही सचिन का घर है और अर्जुन को नेट अभ्यास में दिक्कत नहीं हो इसलिए वह वहां से खेलने लिए आया जाया करते हैं.

Advertisement

इसके अलावा भारतीय महिला टीम लय में नजर आ रहीं है. भारत ने सेमीफाइनल में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की. अगर फाइनल में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच वाला प्रदर्शन किया तो भारत की बेटियां वर्ल्ड कप लेकर ही घर लौटेंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement