पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े बदलाव को दुनिया के साथ साझा किया है. अनाया ने बताया कि उन्होंने थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई है, जो उनके सफर का बेहद अहम पड़ाव है. अनाया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह सर्जरी के बाद अपने पिता के साथ नजर आईं. उन्होंने लिखा कि ये सफर आसान नहीं था. न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए भी.
अनाया के मुताबिक, शुरुआत में परिवार के लिए इस बदलाव को समझना और स्वीकार करना मुश्किल था. कई सवाल थे, कन्फ्यूजन था, लेकिन धीरे-धीरे सबने सीखा और आज वो इस मुकाम पर खड़ी हैं जहां उन्हें सिर्फ शुक्रिया महसूस हो रहा है.
सबसे खास बात उन्होंने अपने पिता को लेकर कही. अनाया ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में उनके पिता का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना. भले ही शुरुआत में समय लगा, लेकिन जब सपोर्ट मिला तो वो सच्चा और बिना शर्त वाला था.
अनाया का ट्रांसफॉर्मेशन सफर
अनाया का ये सफर पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे सामने आया. जन्म के समय उन्हें लड़का माना गया था और पहले उनका नाम आर्यन था. उन्होंने क्रिकेट भी खेला और मुंबई अंडर-16, पुडुचेरी अंडर-19 ट्रायल्स और मुंबई अंडर-23 तक हिस्सा लिया.
साल 2023 में उन्होंने Hormone Replacement Therapy (HRT) शुरू की और अपने बदलाव के बारे में खुलकर बात करनी शुरू की. हालांकि इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, खासकर क्रिकेट में, जहां शारीरिक बदलाव का असर उनके खेल पर पड़ा.
यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं अनाया, सर्जरी के बाद चलने में तकलीफ, ऐसा हुआ हाल
हाल ही में एक इंटरव्यू में अनाया ने यह भी बताया कि इस सफर में उन्हें कुछ मुश्किल और परेशान करने वाले अनुभवों से भी गुजरना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को स्वीकार किया और आगे बढ़ती रहीं.
aajtak.in