फैन्स के लिए खुशखबरी! ROKO फिर उतरेंगे मैदान में, अफगानिस्तान सीरीज के लिए शेड्यूल जारी

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट के साथ-साथ टी20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में दोनों दिग्गद सिर्फ एक फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. कोहली-रोहित अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेंगे.

Advertisement
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत तीन वनडे और एक टेस्ट खेलेगा. (Photo: Getty) अफगानिस्तान के खिलाफ भारत तीन वनडे और एक टेस्ट खेलेगा. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (2 मार्च) को अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया. अफगानिस्तान की टीम इस दौरे पर मेजबान भारत के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशन मुकाबले खेलेगी.

इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) करेगा. इसके बाद तीन वनडे मुकाबले 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे. पहला वनडे धर्मशाला, दूसरा वनडे लखनऊ और तीसरा वनडे चेन्नई में होगा. गौरतलब है कि इस दौरे में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शामिल नहीं है क्योंकि वर्ल्ड कप के कुछ महीने बाद ही ये सीरीज आयोजित की जानी है.

Advertisement

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये तीनों मुकाबले भारतीय टीम के लिए प्रयोग और संतुलन तलाशने का बेहतरीन मौका होंगे. टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम, ऑलराउंड विकल्प और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने की कोशिश करेगा. इस बात की पूरी संभावना है कि अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज में खेलेंगे. रोहित-कोहली (ROKO) 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय और फिटनेस बनाए रखने की कोशिश करेंगे.

अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल
टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
पहला वनडे- 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 स्टेज के मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस मैच में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत ने 196 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर्स में हासिल कर लिया.

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए अहम होगा. जहां एक ओर वर्तमान में टी20 का जोश है, वहीं दूसरी ओर भविष्य के वनडे लक्ष्य की ठोस तैयारी भी शुरू हो चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया वर्तमान की जीत और भविष्य की तैयारी, दोनों को साथ लेकर किस तरह इस संतुलन को साधती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement