Advertisement

क्रिकेट

'गौतम गंभीर का असली टेस्ट अभी बाकी...', सौरव गांगुली ने ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले चेताया

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST
  • 1/11

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 के रूप में बड़ी सफलता मिली है, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है. 

  • 2/11

एक इंटरव्यू के मुताब‍िक- गांगुली ने साफ कहा कि गंभीर के लिए असली चुनौती 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो साउथ अफ्रीका में होना है.
 

  • 3/11

हाल ही में गंभीर भारत के पहले ऐसे कोच बने जिन्होंने दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कीं. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2026 T20 वर्ल्ड कप जीता और इससे पहले 2025 ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. 

Advertisement
  • 4/11

भारत ने कुछ शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी करते हुए 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब न्यूजीजैंड को हराकर जीता था. 

  • 5/11

गांगुली ने हाल‍िया इंटरव्यू में कहा कि सफेद गेंद के क्रिकेट में गंभीर की असली परीक्षा साउथ अफ्रीका में होने वाला 2027 वर्ल्ड कप होगा.अउन्होंने कहा- उनकी असली परीक्षा 2027 में साउथ अफ्रीका में होगी. 

  • 6/11

वहां की परिस्थितियां उन्हें चुनौती देंगी, लेकिन मुझे भरोसा है कि जिस टीम के साथ वे काम कर रहे हैं, उससे वह सही नतीजे हासिल करेंगे.
 

Advertisement
  • 7/11

भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक अपराजित रहा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेल‍िया से हार गया.अब 2027 का वर्ल्ड कप भारतीय दिग्गजों व‍िराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भी आखिरी मौका माना जा रहा है, ऐसे में दबाव और भी ज्यादा होगा.
 

  • 8/11

गांगुली ने यह भी कहा कि गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की जरूरत है. उनका मानना है कि घरेलू मैदान पर जरूरत से ज्यादा टर्निंग पिच बनाने के बजाय अच्छी विकेट तैयार करनी चाहिए, क्योंकि अच्छी पिच पर ही अच्छे नतीजे मिलते हैं. उन्होंने इंग्लैंड सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि पिच को लेकर ज्यादा सोचने से फायदा नहीं होता.

  • 9/11

हालांकि आलोचना के साथ गांगुली ने गंभीर का समर्थन भी किया. उन्होंने कहा कि गंभीर एक बहुत अच्छे कोच हैं और उन्हें समय दिया जाना चाहिए.गांगुली के मुताबिक सीमित ओवरों के क्रिकेट (टी20 और वनडे) में गंभीर की रणनीति काफी प्रभावी रही है और उनके पास एक मजबूत टीम भी है.

Advertisement
  • 10/11

गौतम गंभीर जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच बने. उनके कार्यकाल में भारत ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 और  टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता, जिससे वे दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे सफल भारतीय कोच बने. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है. 

  • 11/11

All Photos Credit: PTI/ AP

Advertisement
Advertisement