आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ सिंगापुर में सुकून भरे पल बिता रहे हैं. गुरु गंभीर क्रिकेट के दबाव से दूर एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं.(Photo:Instagram/gautamgambhir55)
कोच गौतम गंभीर ने अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
बता दें कि 8 मार्च को टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
टी20 की जीत के बाद कोच गंभीर ने अपनी फैमिली के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटियां ट्रॉफी के साथ नजर आई थीं. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
भारत ने तीसरी बार टी20 का खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के बाद जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसमें कोच गंभीर खिलाड़ियों के साथ भी जश्न मनाते दिखे थे. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी, एशिया कप और अब टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
टी20 वर्ल्ड कप के अभियान के दौरान कोच गंभीर पर कई तरह के सवाल उठे थे. उनकी रणनीतियों पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे. लेकिन गंभीर ने टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने पर फोकस रखा. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)
हेड कोच गौतम गंभीर का अगला मिशन आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद कहा था कि आईपीएल के दौरान वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. (Photo: Instagram/gautamgambhir55)