रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम वक्त में सफलता की सीढ़ियां चढ़ ली हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए रिंकू ने बहुत कठिनाइयों को सामना किया और बहुत मेहनत की. रिंकू भी भारतीय क्रिकेट टीम के जेन जी सितारों में से एक हैं, ऐसे में वो हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं. रिंकू के फैन्स हमेशा उनसे जुड़े अपडेट्स के बारे में जानना चाहते हैं, फिर चाहे वो उनका परिवार हो, घर हो, क्रिकेट करियर हो या उनकी लव लाइफ.
(Image Credits- Rinku singh Instagram)
रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था. उनका पूरा नाम रिंकू खांचंद सिंह है. वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. उनके पिता खांचंद्र सिंह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी. बचपन में उनका परिवार गैस गोदाम के परिसर में बने दो कमरों के छोटे से घर में रहता था. ऐसे माहौल में क्रिकेटर बनने का सपना देखना आसान नहीं था. (Image Credits- Rinku singh Instagram)
रिंकू के क्रिकेट खेलने के फैसले को लेकर शुरुआत में उनके पिता भी ज्यादा खुश नहीं थे. परिवार की आर्थिक हालत ऐसी थी कि रिंकू को भी कम उम्र में काम की तलाश करनी पड़ी. एक बार वो अपने भाई के साथ एक कोचिंग सेंटर में नौकरी मांगने गए, जहां उन्हें झाड़ू-पोछा लगाने का काम दिया गया. लेकिन रिंकू ने ये काम करने के बजाय क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी मां से कहा कि वो क्रिकेट खेलकर ही परिवार की मदद करेंगे. (Image Credits- Rinku singh Instagram)
IPL ने बदली रिंकू सिंह की किस्मत
IPL ने रिंकू सिंह की लाइफ बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. रिंकू के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को जिताना. इसके बाद हर किसी के जुबान पर रिंकू सिंह का नाम रट गया था. और यहां से शुरु हुई रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर की दूसरी पारी. IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू के लिए भारतीय टीम के दरवाजे भी खुल गए. उन्होंने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें वनडे क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला. इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में भी योगदान दिया. (Image Credits- Rinku singh Instagram)
रिंकू सिंह की करोड़ों की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 में रिंकू सिंह की अनुमानित नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये है. हालांकि, उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में अलीगढ़ में बने घर की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये बताई गई है. यूट्यूब पर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने फैन्स के रिंकू सिंह के अलीगढ़ में आलीशान बंगले का होम टूर दिया है. (Image Credits- Neha Singh Youtube)
रिंकू सिंह का एस्थेटिक बेडरूम और घर का इंटीरियर
रिंकू सिंह के करोड़ों के आशियाने में 6 कमरे है, जिसमें काम और आराम के लिए एक्सट्रा काम है. घर का हर कोना उतना ही सॉफ्ट और एस्थेटिक लुक देखने को मिलता है. लकड़ी के डिजाइन और हल्की लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कमरे खूबसूरत होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी लगते हैं. (Image Credits- Neha Singh You tube)
मॉडर्न किचन भी है खास
रिंकू सिंह के नए घर का किचन भी मॉडर्न डिजाइन में तैयार किया गया है. किचन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह देखने में खुला, साफ और रोशनी से भरा लगे. इसका इंटीरियर घर के बाकी हिस्सों की तरह ही सिम्पल लेकिन स्टाइलिश रखा गया है. (Image Credits- Neha Singh You tube)
रिंकू के घर का खास कॉर्नर
रिंकू सिंह के घर का सबसे खास हिस्सा उनका ट्रॉफी और मेमोरैबिलिया कॉर्नर है. यहां उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी यादों को खास जगह दी गई है. इस कॉर्नर में उनके बल्ले, जर्सी, मेडल और दूसरी यादगार चीजें रखी गई हैं. (Image Credits- Neha Singh You tube)
प्राइवेट स्विमिंग पूल
रिंकू सिंह के इस बंगले में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है, जो घर को किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा लुक देता है. ये पूल उनके परिवार के लिए आराम करने और साथ में अच्छा वक्त बिताने की जगह है. क्रिकेट से ब्रेक मिलने पर रिंकू यहां सुकून के पल बिता सकते हैं. (Image Credits- Neha Singh You tube)
रूफटॉप बार और टेरेस
घर की छत पर रूफटॉप बार और बैठने के लिए अलग जगह भी बनाई गई है. यह हिस्सा दोस्तों और परिवार के साथ छोटी पार्टी या किसी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार किया गया है. घर का ये कोना उसके मॉडर्न और लग्जरी अंदाज को और खास बनाता है. (Image Credits- Neha Singh You tube)
घर में मंदिर भी है बेहद खूबसूरत
रिंकू सिंह के आलीशान घर में एक खूबसूरत मंदिर भी बनाया गया है, जहां परिवार पूजा-पाठ और प्रार्थना करता है. मंदिर का डिजाइन बेहद सिम्पल और आकर्षक है, जो घर के मॉडर्न इंटीरियर के बीच एक अलग एहसास देता है. (Image Credits- Neha Singh You tube)
रिंकू सिंह का यह सफर सिर्फ एक क्रिकेटर के स्टार बनने की कहानी नहीं है, बल्कि मेहनत, हिम्मत और परिवार के लिए देखे गए सपनों के पूरे होने की मिसाल भी है. कभी छोटे से स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले रिंकू का आज अपने सपनों का आलीशान घर होना दिखाता है कि उन्होंने कितनी लंबी दूरी तय की है. यही वजह है कि रिंकू आज जेन जी के लिए सिर्फ एक क्रिकेट स्टार नहीं, बल्कि मेहनत और सफलता की पहचान बन चुके हैं. (Image Credits- Neha Singh You tube)