सुशील ने हिमाचल बस हादसे में मृत बच्चों को समर्पित किया अपना गोल्ड

कॉमनवेल्थ खेलों में सुशील का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है.

Advertisement
सुशील कुमार सुशील कुमार

अमित रायकवार

  • गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया),
  • 12 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

गोल्ड गोस्ट में 'गोल्ड मेडल' जीतने के बाद पहलवान सुशील कुमार ने अपनी यह जीत हिमाचल प्रदेश में बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित की है. इस दर्दनाक हादसे में 23 बच्चों की मौत हो गई थी. सुशील ने अपने ट्वीट में लिखा है यह पदक उन बच्चों को समर्पित है, जिन्होंने हादसे में जान गंवाई. 

इस बेहद अहम जीत को सुशील ने अपने माता-पिता, गुरु सतपाल और योग गुरु बाबा रामदेव को भी समर्पित किया है.  कॉमनवेल्थ खेलों में सुशील का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है.

Advertisement

गौरतलब है कि पुरुष फ्री स्टाइल 74 किलोग्राम में सुशील कुमार ने भारत को गोल्ड दिलाया. अपेक्षा के अनुरूप यह स्टार पहलवान फाइनल में साउथ अफ्रीका के जोहानेस बोथा पर टूट पड़ा और केवल एक मिनट के भीतर फटाफट गोल्ड पर कब्जा कर लिया. सुशील ने 10-0 से कामयाबी पाई. सुशील ने राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले उन्होंने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »