'बर्थडे गर्ल' लवलीना बोरगोहेन के दनदनाते मुक्के, चीनी बॉक्सर ढेर, भारत को म‍िल गया GOLD

2 अक्टूबर को जन्मीं लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे पर भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल का तोहफा दिया. 75 किग्रा फाइनल में उन्होंने चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया. इस जीत के साथ लवलीना एशियन गेम्स बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बनीं. उनसे पहले मैरी कॉम ने 2014 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

Advertisement
12 साल का इंतजार खत्म, लवलीना के मुक्कों ने दिलाया GOLD... मैरी कॉम के बाद बनीं दूसरी भारतीय (Photo: Reuters) 12 साल का इंतजार खत्म, लवलीना के मुक्कों ने दिलाया GOLD... मैरी कॉम के बाद बनीं दूसरी भारतीय (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नागोया ,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

Lovlina Borgohain Asian Games 2026 Gold Medal:  2 अक्टूबर 1997 को जन्मीं लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे पर भारत को गोल्ड मेडल का तोहफा दिया. जापान के निशियो में खेले गए एशियन गेम्स के महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में लवलीना ने चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले (Unanimous Decision) से हरा दिया. 

29 साल की लवलीना के इस गोल्ड के साथ भारत का एशियन गेम्स में महिला बॉक्सिंग गोल्ड का 12 साल का इंतजार खत्म हुआ. इससे पहले 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग में गोल्ड जीता था. लवलीना एशियन गेम्स बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.

Advertisement

लवलीना ने पिछले एशियन गेम्स में जीते सिल्वर मेडल को इस बार गोल्ड में बदला. पिछले फाइनल में उन्हें एक अन्य चीनी बॉक्सर ली कियान से हार का सामना करना पड़ा था.

कौन हैं लवलीना बोरगोहेन?
लवलीना का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट जिले के बारो मुखिया गांव में हुआ. किसान परिवार से आने वाली लवलीना ने अपने प्रदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में खास पहचान बनाई है. वह गुवाहाटी के NCOE में ट्रेनिंग करती हैं और 75 किग्रा वर्ग में खेलती हैं.

उन्होंने 2018 और 2019 AIBA ( International Boxing Association/Association Internationale de Boxe Amateur) महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पि‍यनश‍िप में लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. इसके बाद टोक्यो 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर और दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बनीं.

Advertisement

2023 IBA महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पि‍यनश‍िप में लवलीना ने गोल्ड मेडल जीता. वह एशियन चैम्पि‍यनश‍िप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप समेत कई बड़ी इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

लवलीना को अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है. उनकी उपलब्धियों ने खास तौर पर नॉर्थईस्ट भारत के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है.

लवलीना बोरगोहेन की उपलब्धियां

  • 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) - सिल्वर
  • 2026 एशियन गेम्स - गोल्ड (75 किग्रा)
  • 2026 एशियन चैम्पि‍यनश‍िप - ब्रॉन्ज
  • 2026 उस्ती नाद लाबेम ग्रैंड प्रिक्स - गोल्ड
  • 2024 ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड चैलेंज बॉक्सिंग टूर्नामेंट, चेक रिपब्लिक - सिल्वर
  • 2023 एलीट विमेन वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप - गोल्ड
  • 2022 एशियन गेम्स - सिल्वर
  • 2021 एशियन चैम्पि‍यनश‍िप - ब्रॉन्ज
  • 2020 टोक्यो ओलंपिक - ब्रॉन्ज
  • 2019 AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप - ब्रॉन्ज
  • 2018 AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप - ब्रॉन्ज

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »