उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में पात्र महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को अधिक सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है.