पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एक खास पल देखने को मिला. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भगवा गमछा उतारकर शुभेंदु अधिकारी को पहनाया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. समारोह का यह दृश्य सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया.