यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने की खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी है। रिपोर्ट्स में दावा था कि दोनों बेटे वेदाविद के साथ हिमाचल में स्थायी रूप से बसने की तैयारी कर रहे हैं और यामी ने गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा है।