बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं. बताया जा रहा है कि यामी ने शादी से पहले गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना करीब 100 साल पुराना विरासत घर खरीदा था. लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास जैविक बगीचे हैं. हालांकि, कपल ने खुद इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.