झारखंड के पाकुड़ जिले में विवाहिता और एक युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के मामले में 5 नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में लेने के बजाय किसी भी विवाद की सूचना पुलिस को दें.