उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नौ बीघा जमीन के विवाद में 38 वर्षीय महिला सोनी की हत्या का आरोप उसके जेठ नेपाल सिंह पर लगा है. आरोप है कि खेत में घास काटने गई सोनी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.