राजस्थान के अलवर में शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई. पुलिस ने समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा. मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं. मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.