हाथरस के सादाबाद निवासी 18 वर्षीय अनुज चौधरी करीब तीन महीने पहले वृंदावन आया था. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद वह घर नहीं लौटा और आश्रम से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली. रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद मामला सामने आने पर आश्रम प्रबंधन ने अनुज के वहां होने की बात कही.