इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटाउ ज्वालामुखी में कई विस्फोटों के बाद राख 50 हजार फीट तक पहुंच गई. इसके चलते 8 एयरपोर्ट बंद और 1,558 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं. करीब 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मौसम और ज्वालामुखी की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है. आगे और विस्फोट की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.