न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली. पहले रोहित ने शानदार थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट कराया. इसके बाद कोहली ने दूसरी स्लिप में हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से नाथन स्मिथ का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. उन्होंने काइल जैमीसन का कैच भी लपका. विकेट के बाद कोहली का मशहूर धनुष-बाण सेलिब्रेशन भी देखने को मिला.