विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 74 रनों की पारी खेलकर उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. कोहली अब चारों सेना देशों में 50 से ज्यादा की औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रनचेज में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा और तीसरे नंबर पर 13 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने.