भारत A के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान A के खिलाफ 22 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली. खास बात ये रही कि उन्होंने बिना कोई छक्का लगाए 9 चौकों की मदद से तेज रन बटोरे. बड़े शॉट्स के बजाय उन्होंने टाइमिंग, गैप खोजने की क्षमता और आकर्षक स्ट्रोक्स के जरिए तेजी से रन जुटाए.