उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से जलभराव, भूस्खलन और तेज बहाव की कई तस्वीरें सामने आई हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.