उत्तर प्रदेश के महोबा में PM मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा महोबा कोतवाली में दर्ज हुआ है. बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर पर शहर कोतवाली में यह मामला दर्ज किया गया है.