अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौता अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति अभी बाकी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के मसौदे में बदलाव और अधिक स्पष्ट शर्तों की मांग की है. खासतौर पर परमाणु कार्यक्रम, संवर्धित यूरेनियम और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका अतिरिक्त आश्वासन चाहता है. इसी कारण अंतिम समझौते में अभी कुछ समय लग सकता है.