अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर 1 डॉलर का स्मारक गोल्ड कॉइन जारी होगा। 24 कैरेट के इस सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर है, जिसे लेकर अमेरिका में परंपरा और कानून को लेकर बहस छिड़ गई है. वित्त विभाग ने ये भी कहा कि 1926 में अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ पर तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की तस्वीर वाला स्मारक सिक्का भी जारी किया गया था.