ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के भीतर अलग-अलग आवाजें सामने आ रही हैं. माइक रोजर्स और एश्ले हिंसन ने अब युद्ध जल्द खत्म करने की मांग की है, जबकि पहले दोनों ट्रंप के ईरान पर सैन्य कार्रवाई के अधिकार का समर्थन कर चुके थे. बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच दोनों नेताओं ने गैस टैक्स और डीजल से जुड़े कदमों की भी मांग की है, जिससे पार्टी में मतभेद की चर्चा तेज हुई है.