हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने रोजाना पर्यटकों की संख्या 1000 तक सीमित कर दी है. लंबे वीकेंड पर करीब 1700 पर्चियां काटी गई थीं. अब बिना पर्ची किसी को ऊपर जाने की अनुमति नहीं होगी और नियम तोड़ने पर जुर्माना लगेगा.