टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की नई कड़ियां सामने आई हैं. पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा और बबिता को हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी. जांच में अमृतसर से हथियार उठाने के लिए डेड लेटर बॉक्स और संपर्क के लिए एन्क्रिप्टेड ऐप के इस्तेमाल की बात सामने आई है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.