मुंबई के मालाबार हिल स्थित ऐतिहासिक बाणगंगा तालाब में हज़ारों मछलियां मृत मिली हैं. मरी मछलियों के कारण आसपास बदबू फैल रही है और पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने पूजा सामग्री, ऑक्सीजन की कमी और गर्मी को संभावित कारण बताया है, लेकिन किसी वजह की पुष्टि नहीं हुई है. BMC ने स्थानीय लोगों और पुजारियों के साथ बैठक बुलाई है.