हरिद्वार में गंगा की मुख्य धारा में थार उतारकर स्टंट करना लड़कों को भारी पड़ गया. एसयूवी बीच नदी में फंस गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा. पुलिस ने गाड़ी सीज कर कार्रवाई की और स्टंटबाजी से बचने की अपील की. पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के जोखिम भरे स्टंट से बचने की अपील की है.