मुजफ्फरनगर के रसूलपुर गांव के भैरव मंदिर में चोर ने लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़कर रुपये चुरा लिए. व्यवस्थापक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. दानपात्र काफी समय से नहीं खोला गया था, इसलिए उसमें कितने रुपये थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है.