24 दिनों की विदेश यात्रा से लौटते ही तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दिया. तेजस्वी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आरजेडी पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी.