पश्चिम बंगाल के अंडाल में शिक्षक संदीप करमाकर के ट्रांसफर की खबर सुनकर छात्र भावुक हो गए. विदाई के दौरान बच्चों के आंसुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और शिक्षक-छात्र रिश्ते की मिसाल बन रहा है. विदाई के समय टीचर ने स्टूडेंट्स से पढ़ाई जारी रखने और नई परिस्थितियों को स्वीकार करने की अपील की.