भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 टी20 एशिया कप जीता और फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की. बड़े टूर्नामेंट में टीम को संभालने और दबाव झेलने की उनकी क्षमता की हर तरफ तारीफ हुई.