नोएडा के सुपरनोवा टावर में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद, बच्चे के इलाज पर हुए भारी खर्च, तलाक समझौते और कर्ज जैसी परेशानियों की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर तीन करोड़ रुपये की एलिमनी का दावा भी सामने आया, जिसे पुलिस ने गलत बताया. परिवार अब संभव के प्रीमैच्योर बेटे की देखभाल कर रहा है