उत्तर प्रदेश के बागपत से जानवर के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि हमले में कुत्ते की मौत हो गई. इसके बाद शख्स ने रस्सी से उसके पैर बांधे और शव को गली में घसीटा. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.