ईंधन संकट के चलते श्रीलंका सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 4 दिन का वर्किंग वीक लागू कर दिया है. अब हर बुधवार को छुट्टी रहेगी ताकि ईंधन की बचत की जा सके. इसके साथ ही सरकार ने क्यूआर कोड आधारित फ्यूल राशनिंग सिस्टम भी शुरू किया है, जिससे सीमित ईंधन का सही वितरण सुनिश्चित किया जा सके.