दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को चिकित्सकीय निगरानी के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया है. अस्पताल के अनुसार उन्होंने फिलहाल उपचार लेने से इनकार किया है. वहीं उनकी पत्नी ने बिना अनुमति कोई दवा या तरल पदार्थ नहीं देने और दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है.