महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर से रसेल्स वाइपर और उसके 39 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. विशेषज्ञों ने बताया कि बरसात में विषैले सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच सकते हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की. सर्प एक्सपर्ट्स ने लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास कोई सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके.