राजस्थान के अजमेर में पुष्कर सरोवर में एक सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी मिली. एनिमल केयर सोसायटी ने रेस्क्यू कर ज्वेलर की मदद से अंगूठी निकाली और सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. रेस्क्यू टीम ने इसे बेहद दुर्लभ मामला बताया है. समय रहते कार्रवाई होने से सांप को संभावित नुकसान से बचाया जा सका.